उमेश यादव, सागर। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब हालात ऐसे हैं कि बदमाशों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं रह गया है। ताजा मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों पर बदमाशों ने धारदार कटर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
READ MORE: राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, टाइपोग्राफिकल त्रुटि के आधार पर मिली बेल को बताया गलत
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बारात से लौटकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान गुलाब बाबा मंदिर के पास दो बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और चाबी व नकदी छीनने का प्रयास किया। जब युवकों ने विरोध किया, तो आरोपियों ने अचानक धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी के पेट में गहरी चोट आई है, जबकि अन्य के चेहरे और गले पर वार किए गए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
READ MORE: अजब-गजब मामलाः खर्राटे बना पति-पत्नी के बीच तलाक की वजह, दंपती को दी गई चिकित्सकीय सलाह
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से एक धारदार कटर बरामद किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि आखिर शहर में बढ़ते अपराध और बेखौफ बदमाशों पर लगाम कब लगेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

