हर्षराज गुप्ता, खरगोन। जिले के भीकनगांव क्षेत्र में रविवार को अवैध हथियारों की तस्करी करते हुए पश्चिम बंगाल के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चार देसी पिस्टल और एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 95 हजार रुपए आंकी गई है।

ये भी पढ़ें : MP में एक और ‘ट्विशा शर्मा’! शादी के 45 दिन बाद फंदे पर झूली नवविवाहिता, मायके वालों ने कहा- ‘दहेज के लिए मार डाला’

मुखबिर की सूचना पर तस्कर पकड़ाया

भीकनगांव थाना प्रभारी नीरज सारवान और बमनाला चौकी प्रभारी राजेंद्र अवास्या को सूचना मिली थी कि आरोपी सिगनूर से हथियार खरीदकर बमनाला आ रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ललनी में पोई फाटा प्रतिक्षालय पर घेराबंदी कर आरोपी को बस पकड़कर भागने से पहले ही पकड़ लिया।

प. बंगाल का रहने वाला है आरोपी आमिनूल

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के काशीमनगर निवासी आमिनूल इस्लाम के रूप मे हुई है। जो हाल में वर्तमान में इंदौर के देवास नाका पर रह रहा था। आरोपी के बैग से 80 हजार रूपए कीमत के अवैध देसी पिस्टल और 15 हजार रूपए कीमत का एक देसी कट्टा बरामद किया है।

ये भी पढ़ें : ट्रेन बनी गांजा तस्करों की नई राह: संपर्क क्रांति में 4 लाख का गांजा जब्त, रायपुर से प्रयागराज जा रही थी गांजे की खेप

आरोपी से पूछताछ में कई खुलासे

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इंदौर में काम के दौरान उसकी पहचान टेमरनी के एक युवक से हुई थी। उसी युवक की पहचान के एक शख्स ने उसे ये हथियार उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश न्यायिक हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच के आधार पर इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m