हैदराबाद के महबूबनगर जिले के जडचेरला कस्बे से खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां प्रपोजल ठुकराए जाने पर एक सिरफिरे आशिक ने 21 वर्षीय युवती की बीच सड़क गला रेतकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नवे भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। वहीं खबर आई है कि वैष्णवी के हत्यारे की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक काफी समय से युवती को प्रेम संबंध बनाने के नाम पर परेशान कर रहा था। मृतका की पहचान वाई वैष्णवी के रूप में हुई है। वह जडचेरला के एक निजी स्कूल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। पुलिस के अनुसार, युवती ने आरोपी के प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिसके बाद वह लगातार उसका पीछा कर रहा था और परेशान कर रहा था।
बीच सड़क पर रेता गला
पुलिस ने बताया कि आरोपी को जब पता चला कि वैष्णवी की सगाई हाल ही में तय हो गई है, तो वह गुस्से में आ गया। शनिवार को वैष्णवी बस से उतरकर पैदल जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने सार्वजनिक जगह पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने युवती का गला रेत दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत वैष्णवी को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

