भगवान शिव की पूजा में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है. महादेव के भक्तों का मानना है कि रुद्राभिषेक करने से जीवन की कई परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं. खास बात ये है कि भगवान शिव का अलग-अलग चीजों से अभिषेक करने अलग फल बताया गया है.

गंगाजल से अभिषेक

जल या गंगाजल से अभिषेक करने पर घर में शांति बनी रहती है. स्वास्थ्य में आ रही परेशानी भी दूर होती है.

दूध से अभिषेक

दूध से अभिषेक करने पर परिवार में सुख-समृद्धि आती है.

शहद और घी से अभिषेक

शहद को धन और सुख से जोड़ा जाता है, जबकि घी से अभिषेक करने पर वंश बढ़ने की बात कही जाती है.

दही से अभिषेक

दही या छाछ से अभिषेक करने पर घर-गाड़ी जैसी सुविधाएं मिलने की मान्यता है.

फलों का अभिषेक

गन्ने या फलों के रस से अभिषेक को लक्ष्मी कृपा से जोड़कर देखा जाता है.

तेल से अभिषेक

सरसों के तेल से अभिषेक करने पर शत्रु बाधा दूर होने की बात कही जाती है.

पंचामृत से अभिषेक

पंचामृत से अभिषेक को सबसे शुभ माना जाता है, इससे हर तरह की मनोकामना पूरी होने का विश्वास है. कई लोग मानते हैं कि इससे ग्रह दोष और काम में आ रही रुकावट भी कम होती है हालांकि, ये सब आस्था और विश्वास की बात है, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में लोग इसे पूरी श्रद्धा के साथ करते है और इसके परिणाम भी महसूस करने का दावा करते हैं.