Technology Desk : Whirlpool ने भारतीय बाजार में अपना नया Luxuriem 4-Door रेफ्रिजरेटर लॉन्च किया है। यह फ्रिज 654 लीटर की बड़ी क्षमता के साथ आता है और इसमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹98,000 रखी गई है।

360° Triple Cooling Technology
इस फ्रिज की सबसे खास बात इसकी 360° Triple Cooling Technology है। इसमें फ्रिज, फ्रीजर और कनवर्टिबल सेक्शन के लिए अलग-अलग कूलिंग सिस्टम दिए गए हैं। इससे अलग-अलग हिस्सों का तापमान और नमी बेहतर तरीके से नियंत्रित रहती है।
कंपनी के मुताबिक, इससे खाने की गंध एक-दूसरे में कम मिलती है और फल, सब्जियां, पका हुआ खाना और फ्रोजन आइटम ज्यादा समय तक फ्रेश रहते हैं।
30 मिनट से कम में Convertible मोड
Whirlpool Luxuriem में Convertible सेक्शन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसे 30 मिनट से भी कम समय में फ्रीजर से रेफ्रिजरेटर मोड में बदला जा सकता है। इसमें 100 से ज्यादा कस्टमाइज करने योग्य स्टोरेज मोड्स भी मिलते हैं, जिससे जरूरत के हिसाब से स्टोरेज स्पेस बदला जा सकता है।
बिना ज्यादा झुके निकालें फल-सब्जियां
फ्रिज में Zero-Bending Crisper Drawers दिए गए हैं। इन ड्रॉअर्स को ऐसी ऊंचाई पर रखा गया है कि फल और सब्जियां निकालने के लिए बार-बार नीचे झुकने की जरूरत न पड़े। इसके अलावा, ड्राई फ्रूट्स और मसालों को रखने के लिए फ्रीजर में अलग बिन्स भी दिए गए हैं।
प्रीमियम डिजाइन
लुक के मामले में भी यह फ्रिज काफी प्रीमियम है। इसमें Glass & Metal Dual Finish (Duo Noir) दिया गया है। अंदर की तरफ Obsidian Interiors और Quad Theatre Lighting मिलती है। यह फ्रिज Duo Noir, Nero Quartz, Dark Quantum, Rhodium Steel और Cosmos Black जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
दूसरे फीचर्स
इसमें सॉफ्ट-क्लोज ड्रॉअर्स, बड़े डोर बिन्स और मेटल कूलिंग प्लेट्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। साथ ही iCare Expert फीचर की मदद से तकनीकी समस्या होने पर रिमोट डायग्नोसिस की सुविधा मिलती है।
कीमत और उपलब्धता
Whirlpool Luxuriem 4-Door रेफ्रिजरेटर की क्षमता 654 लीटर है और इसे 3-Star BEE एनर्जी रेटिंग मिली है। इसकी शुरुआती कीमत ₹98,000 है। इसे प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।



