US White House Chief Of Staff: यूएस मिडटर्म इलेक्शन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) ने अमेरिकी संसद के दोनों सदनों हाउस और सीनेट में बहुमत हासिल किया है। यूएस मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार के बाद अमेरिकी बाजर से लेकर रिपब्लिकन पार्टी में बवाल मचा हुआ है। चुनावों में कांग्रेस (संसद) पर रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण खत्म होने के कुछ दिन व्हाइट हाउस में बड़ा फेरबदल हुआ है। सूसी वाइल्स (Susie Wiles) को व्हाइट हाउस में चीफ ऑफ स्टाफ के पद से हटा दिया गया है। स्टीफन मिलर (Stephen Miller) को व्हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया है।

सूसी वाइल्स ने गुरुवार रात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि व्हाइट हाउस में चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर अब सूसी वाइल्स की जगह स्टीफन मिलर लेंगे। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में वाइल्स की तारीफ की और कहा कि वह आगे भी उनके राजनीतिक संगठन के लिए काम करती रहेंगी।

ट्रंप की घोषणा के बाद वाइल्स ने सोशल मीडिया पर लिखा- व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। मुझे इस बात पर गर्व है कि हमने मिलकर जो हासिल किया, मैं उसका हिस्सा रही- चाहे वह हमारी सीमाओं को सुरक्षित करना हो, टैक्स कम करना हो, अर्थव्यवस्था को मजबूत करना हो या ‘अमेरिका फर्स्ट’ की नीति को लागू करना हो. उन्होंने आगे कहा कि “राष्ट्रपति और उनके मिशन के प्रति उनका समर्पण पहले जैसा ही बना रहेगा।

ट्रंप के करीबी सहयोगियों में से एक

व्हाइट हाउस के नये चीफ ऑफ स्टाफ मिलर लंबे समय से ट्रंप के करीबी सहयोगियों में से एक रहे हैं और प्रशासन की सख्त इमिग्रेशन नीतियों को तैयार करने में उनकी अहम भूमिका रही है. वे ट्रंप के सबसे करीबी और लंबे समय तक साथ रहने वाले सलाहकारों में से एक हैं। इसके अलावा मिलर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान स्पीचराइटर (भाषण लेखक) के रूप में ट्रंप की टीम से जुड़े थे। फिलहाल वे व्हाइट हाउस में नीति मामलों के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ हैं। साथ ही कई जिम्मेदारियां संभालते हैं। हालांकि उन्हें मुख्य रूप से ट्रंप की इमिग्रेशन नीति में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। मिडटर्म चुनाव प्रचार के दौरान, मिलर ने डेमोक्रेट्स पर अक्सर पक्षपाती हमले किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें चरमपंथी, सनकी और अमेरिका से नफरत करने वाले पागल कहा, और कैलिफोर्निया तथा अलास्का में चुनावी धांधली को लेकर बेबुनियाद सिद्धांतों को बढ़ावा दिया।

‘अमेरिका फर्स्ट’ के सिद्धांतों के कट्टर समर्थक

मिलर को ट्रंप और उनके ‘अमेरिका फर्स्ट’ के सिद्धांतों के कट्टर समर्थक हैं। उन्हें राष्ट्रपति की कार्यकारी शक्तियों और संघीय सरकार के कामकाज की गहरी समझ है। इससे संकेत मिलता है कि ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल के आखिरी दो वर्षों में कई बड़े कार्यकारी फैसले (एग्जीक्यूटिव एक्शन) देखने को मिल सकते हैं। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सूसी वाइल्स ने गुरुवार रात ट्रंप को अपना इस्तीफा सौंप दिया। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में वाइल्स की तारीफ की और कहा कि वह आगे भी उनके राजनीतिक संगठन के लिए काम करती रहेंगी।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m