Who is Arpita Chatterjee? सोशल मीडिया पर कब क्या और कौन वायरल हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। पश्चिम बंगाल की रहने वालीं अर्पिता चटर्जी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अर्पिता चटर्जी तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को घेरने चलीं थी लेकिन अंग्रेजी की गलतियों पर हो खुद ट्रोल हो गईं। देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गया और लोगों ने उनकी ग्रामर की गलतियां गिनानी शुरू कर दीं और सोशल मीडिया पर छा गईं।

दरअसल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने बोलते हुए दो इडियट और अंधभक्त शब्द का इस्तेमाल किया था। राहुल गांधी का इशारा पीएम मोदी के समर्थकों पर था। इसे लेकर संसद में जमकर हंगामा मचा था।

राहुल गांधी के इन शब्दों को लेकर खुद को असिस्टेंट प्रोफेसर बताने वाली अर्पिता चटर्जी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए X पर अंग्रेजी में एक पोस्ट लिखा। हालांकि उनका यह दांव उल्टा पड़ गया। अर्पिता चटर्जी ने लिखा- प्रिय @RahulGandhi, मैं एक प्राउड अंधभक्त और असिस्टेंट प्रोफेसर हूँ, मेरे पास दो मास्टर डिग्री (इंग्लिश और एजुकेशन), B.Ed. डिग्री भी है और मैं PhD कर रहा हूँ। आपके हिसाब से एक अंधभक्त IDIOT होता है। क्या मैं IDIOT हूँ! क्या आपको पक्का पता है?

लोग ने बताया- कैसे लिखा जाना चाहिए था

अर्पिता का पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके सवाल से ज्यादा उनकी अंग्रेजी पर ध्यान देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने दावा किया कि पोस्ट में कई ग्रामर की गलतियां हैं। लोगों ने लिखा- अगर किसी के पास अंग्रेजी में मास्टर डिग्री है, तो उससे ऐसी गलतियों की उम्मीद नहीं की जाती। कई लोगों ने उनके पोस्ट की लाइनें कॉपी करके बताया कि उन्हें कैसे लिखा जाना चाहिए था। कुछ यूजर्स ने लिखा कि “having two master’s degree” की जगह “having two master’s degrees” होना चाहिए था। वहीं “pursuing PhD” की जगह “pursuing a PhD” लिखना सही माना गया।

दो हिस्सों में बंट गए सोशल मीडिया यूजर्स

फिलहाल, अर्पिता चटर्जी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक तरफ लोग इसे राजनीतिक पोस्ट मान रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में यूजर्स इसे अंग्रेजी ग्रामर की बहस में बदल चुके हैं। हालांकि, सभी लोग अर्पिता की आलोचना नहीं कर रहे थे. कुछ यूजर्स ने उनका समर्थन भी किया।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m