चंकी बाजपेयी, इंदौर। भारत में तीन तलाक को लेकर कड़े कानून बनाए गए और इसका लाभ अब कानूनी रूप से मुस्लिम महिलाओं को मिलता हुआ भी नजर आ रहा है। वहीं एकबार फिर तीन तलाक से संबंधित मामला थाने में दर्ज किया गया है पुलिस मामले के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

किसी तरह की कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं

दरअसल चंदन नगर पुलिस के मुताबिक मुस्लिम महिला के द्वारा स्वयं के पति पर तीन तलाक से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है की निकाह के बाद से ही दोनों में पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता था जिसमें पति के द्वारा किसी तरह की कोई कानूनी प्रक्रिया ना करते हुए सीधे तौर पर पीड़ित महिला को तीन बार तलाक तलाक तलाक बोल दिया।

इंदौर में पोस्टर पॉलिटिक्स! तुलसी सिलावट के गढ़ में कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीर गायब, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

बारीकी से जांच पड़ताल

इसके बाद मामले में पीड़ित महिला ने चंदन नगर थाने पर शिकायत दर्ज कराई है पुलिस का कहना है कि प्राथमिक रूप से प्रखंड दर्ज कर लिया गया है। मामले की अभी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है क्योंकि मामला परिवार से जुड़ा हुआ है जो भी जांच में आगे सबूत आएंगे उसे अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जानकारी अमरेंद्र सिंह एडिशनल डीसीपी इंदौर ने दी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m