न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। चरित्र संदेह के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। घटना जिले के फुनगा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पयारी क्रमांक-01 की है।
READ MORE: सूदखोरों से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान: सुसाइड से पहले बनाया Video, आधा दर्जन लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
मृतका मुनिया बाई अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान उनका पति मायाराम चौधरी कुल्हाड़ी लेकर घर पहुंचा और चरित्र संदेह को लेकर पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर पर गहरी चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही फुनगा चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीओपी आरती शाक्य ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और जांच के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मायाराम चौधरी को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के शव का पंचनामा पूरा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या के सही कारणों की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


