मुकेश मेहता, बुधनी। मध्य प्रदेश के बुधनी के रेहटी तहसील क्षेत्र के ग्राम कोठरा पिपल्या में एक युवक द्वारा कथित रूप से सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद युवक का बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए कथित तौर पर एक दर्जन लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके नाम भी लिए हैं।
READ MORE: ट्विशा शर्मा मौत मामला: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, सेशन कोर्ट से रेगुलर बेल अर्जी खारिज
जानकारी के अनुसार, सुमेर उर्फ पप्पू पिता अमरसिंह पंवार, निवासी कोठरा पिपल्या, ने जहरीला पदार्थ सेवन करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया। वायरल वीडियो में युवक ने दावा किया कि वह लंबे समय से सूदखोरों के दबाव और मानसिक प्रताड़ना से परेशान था। जहरीला पदार्थ खाने के बाद परिजन उसे तत्काल भेरूंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
READ MORE: दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया लोकतंत्र की जीत, NTA प्रमुख पर लगाए गंभीर आरोप
घटना के बाद वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि यह मामला दो दिन पूर्व का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो, उपलब्ध साक्ष्यों तथा मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर विधि अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


