संजय पाटीदार, भोपाल। चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा कानूनी अपडेट सामने आया है। मामले की मुख्य आरोपी, रिटायर्ड जज और मृतका की सास गिरिबाला सिंह को भोपाल की सेशन कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी नियमित जमानत (रेगुलर बेल) याचिका खारिज कर दी है।

READ MORE: स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी: डायलिसिस के लिए 90 किमी सफर तय करने को मजबूर मरीज, शिक्षिका का छलका दर्द

गिरिबाला सिंह ने अपनी बढ़ती उम्र, खराब स्वास्थ्य और बुजुर्ग मां की देखभाल का हवाला देते हुए कोर्ट से जमानत की मांग की थी। हालांकि, अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी दलीलों को स्वीकार नहीं किया और जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद गिरिबाला सिंह और सह-आरोपी समर्थ फिलहाल जेल में ही रहेंगे। 

READ MORE: दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया लोकतंत्र की जीत, NTA प्रमुख पर लगाए गंभीर आरोप

अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले की प्रकृति और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए इस स्तर पर जमानत देना उचित नहीं है।
ट्विशा शर्मा मौत मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और अब कोर्ट के इस फैसले को जांच और न्यायिक प्रक्रिया के लिहाज से अहम माना जा रहा है। मामले की अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m