अजयारविंद नामदेव, शहडोल। बीमारी से लड़ाई कम नहीं थी, लेकिन अब इलाज तक पहुंचने की जंग भी मरीजों को रोज लड़नी पड़ रही है। शहडोल जिले के अंतिम छोर ब्यौहारी में डायलिसिस सेंटर नहीं होने से किडनी के मरीज हर हफ्ते 90 किलोमीटर का सफर तय कर जिला अस्पताल पहुंचने को मजबूर हैं। लंबी दूरी, बढ़ता खर्च और जानलेवा तकलीफ के बीच एक पीड़ित महिला का दर्द सोशल मीडिया पर छलका, जिसने ब्यौहारी में डायलिसिस सेंटर खोलने की मार्मिक अपील की है। वहीं इस मुद्दे को लेकर जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह पटेल ने भी मोर्चा खोलते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला से तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो प्रभारी मंत्री के ब्यौहारी दौरे पर विरोध स्वरूप स्वागत किया जाएगा।
READ MORE: बीयर पार्टी के दौरान दो युवतियों में खूनी संघर्ष: बोतल से सिर पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती
शहडोल जिले के अंतिम छोर ब्यौहारी क्षेत्र के करीब 15 से 20 मरीजों को सप्ताह में कई बार लगभग 90 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर जिला अस्पताल शहडोल पहुंचना पड़ता है। बीमारी की पीड़ा के साथ लंबी यात्रा मरीजों और उनके परिजनों की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों को लगातार बढ़ा रही है। इसी बीच ब्यौहारी से शहडोल डायलिसिस कराने पहुंची पीड़ित महिला कल्पना चतुर्वेदी, जो सरसी हाई स्कूल में पदस्थ हैं, का दर्द सोशल मीडिया पर सामने आया, उन्होंने एक भावुक वीडियो जारी कर बताया कि गंभीर बीमारी के बावजूद हर बार 90 किलोमीटर की यात्रा करना बेहद कष्टदायक है। उन्होंने शासन और प्रशासन से ब्यौहारी में जल्द से जल्द डायलिसिस सेंटर शुरू करने की मांग की, ताकि क्षेत्र के मरीजों को राहत मिल सके और समय पर उपचार उपलब्ध हो।
READ MORE: मात्र ₹120 के मोबाइल कवर पर बवाल! SDM से विवाद के बाद डिलीवरी बॉय को भेजा जेल, वीडियो वायरल
मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक तूल भी पकड़ लिया है। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह पटेल ने भी वीडियो जारी कर कहा कि शहडोल जिले के अंतिम छोर पर बसे ब्यौहारी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार उपेक्षित हैं। उन्होंने कहा कि डायलिसिस सेंटर का अभाव मरीजों के लिए किसी सजा से कम नहीं है। उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला से तत्काल ब्यौहारी में डायलिसिस सेंटर शुरू कराने और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की मांग की। पुष्पेंद्र सिंह पटेल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं किया गया, तो प्रभारी मंत्री के ब्यौहारी आगमन पर उनका विरोध स्वरूप स्वागत किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


