शरद पाठक, छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां बीयर पार्टी के दौरान दो युवतियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जहां एक युवती ने दूसरी युवती के सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। जिसके बाद लहूलुहान हालत में उसे शहर के क्लेरिस अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसका इलाज जारी है।
READ MORE: सीहोर में स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़? चलती स्कूल बस से उठा धुआं, मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक देहात थाना क्षेत्र में थाई स्पा मसाज सेंटर में दोनों युवती काम करती हैं। कुछ दिनों पूर्व प्रशासन के आदेश से यह स्पा सेंटर बंद कर दिया गया था, जिससे यह युवतियां बेरोजगार हो गई थी और वापस अपने घर जाने वाली थी। दोनों युक्तियां मणिपुर की निवासी हैं और यहां आकर स्पा सेंटर में काम करती थी।
READ MORE: महिला से छेड़खानी मनचले को पड़ी भारी: बीच सड़क युवक को चप्पलों से पीटा, Video वायरल
फुर्सत के समय में दोनों पार्टी कर रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच इतना विवाद बढ़ गया कि देखते ही देखते एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़की बयान देने की स्थिति में नहीं है, स्थिति सामान्य हो जाएगी तो बयान लिया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


