मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पुराने बस स्टैंड पर एक मनचले युवक को महिला से अभद्र व्यवहार करना महंगा पड़ गया। महिला ने बीच सड़क पर युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
READ MORE: मात्र ₹120 के मोबाइल कवर पर बवाल! SDM से विवाद के बाद डिलीवरी बॉय को भेजा जेल, वीडियो वायरल
जानकारी के अनुसार, युवक महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा था और लगातार अभद्र व्यवहार कर रहा था। महिला ने पहले उसे समझाने और रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो महिला ने साहस दिखाते हुए उसे चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।
READ MORE: हेडमास्टर की हैवानियत! वैन में जगह नहीं छोड़ी तो 7वीं की छात्रा को डंडों से पीटा, मासूम को लेकर थाने पहुंचे परिजन
वहीं इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड का बताया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


