अनिल मालवीय, सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर शहर के शासकीय सांदीपनी स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कथित तौर पर जर्जर और खटारा स्कूल बसों के संचालन का मामला सामने आया है। सीहोर के संदीपनि स्कूल की एक बस अचानक चलते-चलते धुआं छोड़ने लगी। बस से धुआं उठते ही उसमें सवार बच्चों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
READ MORE: महिला से छेड़खानी मनचले को पड़ी भारी: बीच सड़क युवक को चप्पलों से पीटा, Video वायरल
घबराए बच्चों ने खुद को सुरक्षित बचाने के लिए बस से नीचे उतरने और कूदने का प्रयास किया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन यह घटना एक बड़े हादसे की चेतावनी जरूर बन गई है। जिले में कई स्कूलों द्वारा जर्जर और फिटनेस पर सवाल खड़ी करने वाली बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन बसों की जांच नहीं हुई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
READ MORE: माहौल बिगाड़ने की खौफनाक साजिश! नौगांव में जैन व साईं मंदिर के सामने फेंके पशु अवशेष, सड़क पर उतरे व्यापारी
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है। अब प्रशासन और आरटीओ विभाग से मांग उठ रही है कि जिले की सभी स्कूल बसों का विशेष फिटनेस अभियान चलाकर निरीक्षण कराया जाए और सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली बसों का संचालन तत्काल बंद कराया जाए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा, या फिर समय रहते लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी?
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


