परवेज खान, शिवपुरी। शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम सहरिया में पति-पत्नी के विवाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि नाराज पत्नी कुएं में कूद गई। पति ने रस्सी डालकर उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन महिला पति से माफी मंगवाने की जिद पर अड़ गई। आखिरकार पति ने ग्रामीणों के सामने माफी मांगी, जिसके बाद महिला कुएं से बाहर आई।

READ MORE: ग्वालियर में खौफनाक वारदात: पति को ऑडियो-वीडियो भेजना एक्स बॉयफ्रेंड को पड़ा भारी; घर में घुसकर महिला ने धारदार हथियार से किए 8-9 वार

जानकारी के मुताबिक, महिला का आरोप था कि उसका पति जब भी घर से बाहर जाता था, तो दरवाजे पर ताला लगा देता था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। महिला के कुएं में कूदने की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सी से खटिया बांधकर उसे बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन महिला पति से माफी की मांग करती रही। आखिरकार पति के माफी मांगने के बाद महिला बाहर आई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m