कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ कंपू थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर जानलेवा हमला कर दिया। इस खौफनाक वारदात में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है, जिसे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान धर्मेंद्र प्रजापति के रूप में हुई है, जो कंपू थाना क्षेत्र के ललितपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र ने महिला के पति को कुछ ऑडियो और वीडियो भेज दिए थे, जो इस पूरे विवाद और हमले की मुख्य वजह बने। इसी बात से गुस्से में आकर महिला सीधे धर्मेंद्र के घर जा पहुंची और वहां उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
शरीर पर आए 8 से 9 गहरे घाव
हमला इतना भयानक था कि धारदार हथियार के वार से धर्मेंद्र प्रजापति के शरीर पर 8 से 9 गंभीर और गहरे घाव आ गए। घटना के बाद आरोपी महिला मौके से फरार होने की फिराक में थी, जबकि लहूलुहान हालत में पड़े धर्मेंद्र को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही कंपू थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस महिला से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

