Bihar News: तेज प्रताप यादव और उनके पूर्व निजी सहायक मोतीलाल यादव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक तरह जहां, तेज प्रताप यादव ने सचिवालय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए मोतीलाल यादव पर उनके घर में लाखों की चोरी कर फरार होने का आरोप लगाया है। वहीं, अब मोतीलाल यादव की पत्नी प्रीति भारती ने अपने पति के गायब होने को लेकर आगमकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
दो दिन से फोन आ रहा बंद- प्रीति भारती
मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने कहा कि, पिछले दो दिनों से उनके पति का फोन बंद आ रहा था। हमने तेज प्रताप के नंबर पर कॉल किया और पूछा, भैया, ये (मोतीलाल राय) कहां हैं? इनका फोन बंद आ रहा है। हमें बहुत घबराहट हो रही है। कुछ हुआ है क्या? उन्होंने कहा, नहीं, चिंता की कोई बात नहीं है। तुम आराम से रहो। मेरे साथ मोतीलाल हैं। कोई समस्या नहीं होगी।’ हम फिर निश्चिंत हो गए।
घर में घुसे 4-5 अज्ञात लोग
उन्होंने बताया कि, उसके बाद कल 5 लोग चार बाउंसर और एक महिला बाउंसर आए। उस समय मेरे घर पर न तो मेरी माताजी थीं और न मेरे पिताजी घर पर थे। वो अजीब तरह का बर्ताव करने लगे, ‘पेपर निकालिए, पेपर निकालिए’… फिर हमने तेज प्रताप यादव को फोन किया और बताया कि ये लोग आए हैं, आपका कौन-सा पेपर देना है। उन्होंने कहा की देखों कोई पेपर होगा, तो हमने कहा की कौन सा पेपर हमें नहीं मालूम हैं, आप उन्हीं से पूछ लीजिए। इसपर उन्होंने कहा कि ठीक है अच्छा रखो।
6 मोबाइल फोन को कब्जे में लिया
मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने आरोप लगाया कि उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है और घर से छह मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। हमसे कहा गया कि बस 2 मिनट कुछ देखना है, फिर आपको रिटर्न कर देंगे। हम लोग घबरा गए, इनका तो अलग मैटर चलता है, हमेशा कुछ ना कुछ होता रहता है, तो हम इस चीज से वाकिफ थे। हमने सोचा चलो ठीक है, नॉर्मल होगा, घबराने वाली बात नहीं है। फिर वो लेडी जो बोल रही थी कि हम CBI हैं, ED हैं, ED के द्वारा भेजे गए हैं। जो एटीट्यूड वो दिखा रही थी, वो इतनी जोर से भागी, इतनी जल्दी भागी और सबको साथ लेकर चली गई।
पति के वापसी को लेकर सीएम से लगाई गुहार
प्रीति भारती ने कहा कि, उन चार लोगों को हम बिल्कुल नहीं पहचानते। वो चारों अज्ञात थे, उनसे कभी मिले नहीं थे। हम अगमकुआं थाना आए। यही हमारा निजी थाना पड़ता है। वहां हमने FIR दर्ज कराई। FIR में हमने वही लिखा जो हमारे साथ घटना हुई। हम ये नहीं बोलेंगे कि मेरा चैन गायब है, मेरा कैश गायब है। ये झूठ हम नहीं बोलेंगे। जो मेरे साथ हुआ है, CCTV फुटेज में भी है कि ये लोग आ रहे हैं, ये लोग जा रहे हैं। सारे लोगों का मोबाइल कब्जे में कर लिया। उन्होंने सीएम से गुहार लगाई है कि मेरे पति कई दिनों से लापता हैं, वो सकुशल वापस लौट आएं। उन्होंने कहा कि, पता नहीं वह सुरक्षित है या भी नहीं, उनको हमारी जरूरत होगी।
ये भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav ने भंग की अपनी पूरी पार्टी, मोतीलाल राय पर लगाया चोरी का आरोप, निष्कासित

