Bihar Crime: बिहार के अररिया जिले से एक हैरान और सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां पर एक युवक ने अपनी पत्ती की हत्या कर उसके शव को निर्माणाधीन स्कूल भवन के परिसर में जमीन के नीचे दफना दिया। इतना ही नहीं उसने परिवार और पुलिस को काफी दिनों तक गुमराह भी किया। हालांकि पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो उसका सब्र जवाब दे गया और उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरे मामले की सच्चा पुलिस के सामने उगल कर रख दी।

गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या

पूरा मामला जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के श्यामनगर बालूगढ़ स्थित निर्माणाधीन आवासीय विद्यालय का है। दरअसल आरोपी महबूब आलम यहां पर अपनी पत्नी नुसरत परवीन के साथ रहता था। करीब दो महीने पहले किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इस बीच गुस्से में आकर महबूब आलम ने परवीन की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए उसने स्कूल परिसर में गड्ढा खोदकर शव को बोरे में भरकर गाड़ दिया।

बेटी को गांव छोड़, मजदूरी पर लौटा

नुसरत परवीन की शादी महबूब आलम के साथ 5 साल पहले हुई थी, जो पूर्णिया जिले के कृत्यानंद नगर थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव की रहने वाली थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनमें एक की पहले ही मौत हो गई है, जबकि एक बच्ची तबस्सुम (2) जीवित है। घटना के बाद आरोपी अपनी बच्ची को गांव छोड़ आया और खुद वापस मजदूरी करने लौट गया।

घटना के काफी दिनों तक जब नुसरत के परिजनों की उनकी बेटी से बात नहीं हुई तो, उन्हें किसी अनहोनी की आशंका होने लगी। जब भी नुसरत के परिवार वाले महबूब आलम से बेटी से बात कराने की बात करते वह बहाने बनाकर टाल देता। अंत में जब उनका शक और गहरा हुआ तो मृतका के पिता ने बीते 13 मई को थाने में आवेदन देकर अपनी बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शव को निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा

दर्ज शिकायत को जब पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच को आगे बढ़ाया और महबूब आलम से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने पूरे घटना का खुलासा करते हुए अपनी पत्नी के हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उस जगह पहुंची, जहां महबूब ने परवीन को दफनाया था। पुलिस ने जमीन की खुदाई कर महिला का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना का खुलासा होने का बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़ें- चार सिर कटी लाश का खुला राज खुला: मां की शिकायत ने बेटे को बनाया हैवान, दोस्त संग मिलकर पूरे परिवार की कर दी हत्या