दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी जाने वाले पर्यटकों के लिए इन दिनों सफर बेहद रोमांचक हो गया है। पचमढ़ी मार्ग पर स्थित पनारपानी क्षेत्र के आसपास बीते दो दिनों से लगातार टाइगर (बाघ) की मूवमेंट देखी जा रही है। जंगल के राजा को सड़क किनारे और वन्य रास्तों पर इतने करीब से देखकर सैलानियों में भारी उत्साह है। लोग अपने वाहनों से इस अद्भुत और रोमांचक नजारे को कैमरों में कैद कर रहे हैं।
इंसानियत शर्मसार: हमीदिया अस्पताल की मोर्चरी के बाहर शव की सिलाई, वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
अचानक टाइगर के आने से रोमांच
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जंगलों के भीतर जल स्रोत सिमट गए हैं। ऐसे में पानी की तलाश और ठंडे इलाकों की चाह में टाइगर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) से निकलकर सड़क किनारे और आबादी से लगे क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। सड़क से गुजरते वाहनों के सामने अचानक टाइगर के आने से जहां एक तरफ रोमांच है, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा को लेकर चिंता भी है।
सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी
इसे देखते हुए वन विभाग ने पर्यटकों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अपील की है कि टाइगर को देखकर वाहन न रोकें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।किसी भी सूरत में वाहन से नीचे न उतरें और न ही शोर मचाएं। प्रकृति के इस अनूठे अनुभव के बीच सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

