शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के प्रतिष्ठित हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) प्रबंधन की बड़ी लापरवाही और संवेदनहीनता उजागर हुई है, जहां मोर्चरी के बाहर खुले में एक शव की सिलाई की गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

अज्ञात शव के साथ दुर्व्यवहार

जानकारी के अनुसार, भोपाल के बजरिया थाना पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शव की शिनाख्त न होने के कारण उसे पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया था। बुधवार को डॉक्टरों द्वारा शव का पोस्टमार्टम (PM) किया गया। लेकिन पोस्टमार्टम के ठीक बाद जो हुआ, उसने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बीजेपी नेता ने नाती किया दुष्कर्मः सूरत की दो बहनों को बंधक बनाकर रेप का आरोप, 3 महीने बाद भी पुलिस

खुले में स्ट्रेचर पर टांके

प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को नग्न अवस्था में ही मोर्चरी (शवगृह) से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद बाहर खुले में स्ट्रेचर पर रखकर शव की सिलाई की गई। इस दौरान वहां से कई लोग गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने भी मृतक की देह के सम्मान का ध्यान नहीं रखा।

धार भोजशाला मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा: आधी रात दाखिल हुई नई याचिका से बढ़ी हलचल

यह है नियम

मेडिको-लीगल नियमों के अनुसार, किसी भी शव का पोस्टमार्टम और उसके बाद होने वाली सिलाई की पूरी प्रक्रिया पोस्टमार्टम कक्ष (PM Room) के अंदर ही पूरी होनी चाहिए। यह पूरी प्रक्रिया डॉक्टरों की सीधी निगरानी और गोपनीयता के साथ की जानी चाहिए। नियम स्पष्ट कहते हैं कि मृतक चाहे ज्ञात हो या अज्ञात, उसकी देह के सम्मान के साथ किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जा सकता। वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक संगठनों और आम जनता ने इस अमानवीय कृत्य के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों और वार्ड बॉयज पर कार्रवाई की मांग की हैं।

मर्डर LIVE: रिटायर्ड NSG कमांडो का खूनी खेल, दामाद को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोलियां, ससुर की हालत गंभीर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m