कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के बीजेपी नेता के नाती पर दो सगी बहनों का अपहरण और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगा है। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर वापस अपने घर पहुंची और अपने परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
सूरत में 3 महीने तक रखा बंधक
पीड़िता द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, आरोपी सुरेंद्र पटेल और प्रशांत पटेल ने दोनों बहनों का अपहरण किया था। इसके बाद उन्हें गुजरात के सूरत ले जाया गया, जहां शादी का झांसा देकर उन्हें करीब 3 महीने तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म (रेप) किया गया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों को चकमा देकर वहां से भागने में सफल रही और जबलपुर पहुंची।
मर्डर LIVE: रिटायर्ड NSG कमांडो का खूनी खेल, दामाद को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोलियां, ससुर की हालत गंभीर
नाबालिग बहन अब भी लापता
पीड़ित परिवार का आरोप है कि मुख्य आरोपी बीजेपी नेता का नाती है, जिसके कारण पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। पीड़िता ने बताया कि उसने 3 महीने पहले ही थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हैरानी की बात यह है कि दूसरी बहन के नाबालिग होने के बाद भी पुलिस ने अब तक इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की न ही घर लौटी पीड़िता का अब तक मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़िता की छोटी बहन अब भी आरोपियों के चंगुल में फंसी हुई है।
सूरत जाएगी पुलिस टीम
एडिशनल एसपी (ASP) सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष टीम को गुजरात के सूरत भेजा जा रहा है, ताकि वहां फंसी नाबालिग लड़की को सकुशल वापस लाया जा सके और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
धार भोजशाला मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा: आधी रात दाखिल हुई नई याचिका से बढ़ी हलचल

