अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले के नासरीगंज में पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक महिला की पहचान गंगा देवी के रूप में हुई है, जो मुकेश कुमार गुप्ता के की पत्नी थी। बता दें की 10 वर्ष पहले डेहरी की रहने वाली गंगा देवी की शादी नासरीगंज के धुस निवासी मुकेश कुमार गुप्ता से हुई थी। इन दोनों की दो पुत्री भी थी।

खेत में काम करने गए थे घर के सभी लोग

घटना के समय घर के सभी लोग खेत में काम करने गए थे। इस दौरान गंगा देवी ने जहर खा कर खुदकुशी कर ली। बाद में लोग उसे अस्पताल ले जाना चाहा, तब तक गंगा की मौत हो चुकी थी। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बिक्रमगंज में ऑटो पलटने से बुजुर्ग की मौत

जिले से एक दूसरी घटना भी सामने आई है, जहां बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में घोसिया के पास एक ऑटो पलट जाने से ऑटो में सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति नथुनी राम की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को बिक्रमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक नथुनी राम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया।

ऑटो के पीछे साइकिल से चल रहा था बेटा

मृतक बुजुर्ग वह बेन सागर के रहने वाले थे। वह ऑटो से बिक्रमगंज में सवार हुए तथा अपने गांव के लिए निकले थे इस दौरान तेज रफ़्तार ऑटो पलट गई। जिससे हादसा हो गया। मृतक के रिश्तेदार शिवजी राम ने बताया कि आज नथुनी एक साइकिल खरीदे थे और वह साइकिल लेकर ऑटो के पीछे-पीछे चल रहे थे तथा नथुनी राम ऑटो में बैठे थे।

ये भी पढ़ें- पटना में अज्ञात दिव्यांग युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस