हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के महू क्षेत्र स्थित छोटा अमरनाथ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 36 वर्षीय महिला किरण की खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला अपनी बेटी और उसके मंगेतर के साथ घूमने आई थी। घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं कि बेटी के मंगेतर ने ही महिला को खाई में धक्का दिया। फिलहाल बड़गोंदा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।
READ MORE: पुलिस कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप: प्यार के नाम पर सरकारी क्वार्टर में मिटाई हवस, महिला ने दर्ज कराई FIR
जानकारी के मुताबिक, मृतिका किरण अपनी बेटी और बेटी के मंगेतर के साथ छोटा अमरनाथ घूमने पहुंची थी। इसी दौरान तीनों सीढ़ियों से ऊपर जा रहे थे, जहां बेटी आगे निकल गई और पीछे किरण और मंगेतर रह गए। आरोप है कि इसी दौरान मंगेतर ने महिला को गहरी खाई में धक्का दे दिया।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़गोंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को गहरी खाई से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि खाई काफी गहरी और खतरनाक थी, जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी समय लगा।
READ MORE: दिनदहाड़े लॉ छात्रा का अपहरण: कार सवार बदमाश ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने नाकाबंदी कर शुरू की तलाश
परिवार की ओर से बेटी के मंगेतर पर सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

