अनूप दुबे, ढीमरखेड़ा(कटनी) मध्य प्रदेश केकटनी जिले के ढीमरखेड़ा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम देगवा महगवां में दोपहर में हाईवा वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। घटना में बाइक सवार मृतक महिला के पति और छोटे बच्चे को भी चोट आई है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया और मौके लोगों की भीड़ जमा हो गई।
READ MORE: दमोह में बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर फटने से तीन लोग झुलसे, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचा। बीजापुरी निवासी श्याम सिंह अपनी पत्नी सोनिया बाई और छोटे बच्चे के साथ खमरिया से वापस लौट रहा था। देगवा महगवां गांव के पास सामने की ओर से आ रहे है हाईवा वाहन की टक्कर लगने से महिला की मौके पर मौत हो गई स्टाफ ने मौके पर पहुंच वाहनों को जप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया है मामले की जांच की जा रही हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

