बीडी शर्मा, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पटेरा तहसील में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। पटना गांव में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी को पहले हटा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया।
यह भी पढ़ें: ग्वालियर GRP को मिली बड़ी सफलता: चलती ट्रेन से मोबाइल पार करने वाले बदमाश पकड़ाए, इस तरह वारदात को देते थे अंजाम
परिजनों ने बताया कि रात में गैस खुली रह गई थी सुबह जब लाइटर से गैस जलाने का प्रयास किया गया, तभी अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में तुलसा आठिया पति रामलाल आठिया, उम्र 45 वर्ष, रोशनी आठिया पति नरेंद्र, उम्र 25 वर्ष तथा रामलाल आठिया/रामकिशन, उम्र करीब 47 वर्ष, घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें: पन्ना में उफनती नदी में बहा डंपर: मौत को मात देकर निकला ड्राइवर, तैरकर बचाई जान
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को हटा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें भर्ती किया है। वहीं, मामले में ड्यूटी डॉक्टर पियूष कुमार के अनुसार घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

