अनुराग शर्मा, सीहोर। जिला मुख्यालय पर कोतवाली के पीछे गुलजारी का बगीचा क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले में हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई और उसे जानबूझकर मौत के घाट उतारा गया है।
READ MORE: दर्दनाक हादसाः मकान का छज्जा टूटने से दो महिलाओं की मौत, 3 घायल, आंधी-बारिश के कारण हुई घटना
मृतका के पिता और अन्य परिजनों ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी काफी देर से दी गई। जब वे अस्पताल पहुंचे, तब उन्हें मामले का पता चला। परिजनों का आरोप है कि मृतका के शरीर और पीठ पर मारपीट के निशान हैं, जिससे साफ होता है कि उसके साथ पहले बुरी तरह मारपीट की गई और बाद में उसे लटका दिया गया।
पहले फांसी हो, फिर अंतिम संस्कार
घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मौके पर मौजूद महिलाओं और युवाओं का कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा फांसी नहीं दी जाती, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस जांच में जुटी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जमना प्रसाद ने कहा कि बेटी के ससुराल वाले लड़ते थे लड़ाई-झगड़े में उसकी पीठ पर निशान हो गए हैं। मारपीट की है हॉस्पिटल ले गए तब जाके हमारे पास फोन करा। ये लड़ाई-झगड़ा करा होगा उसने, ये मर गई तब हमें फोन करा उसने।मेरी बच्ची थी मालती उम्र तीस साल, मैं भोपाल का हूँ। बेटी कीशादी 2021 हुई। हमारा जमाई तो यहीं रहता है नरेंद्र नेपाल, दोनों नाम बोलते हैं उसके। अब कौन सा सही है हमें क्या मालूम, हमारा बस यही कहना है कि ये जो भी दोषी है पहले अरेस्ट हो, उसके बाद ही बच्ची का अंतिम संस्कार, हाँ बिल्कुल, फाँसी! सही बात है फाँसी के बदले फाँसी हम भी चाहते हैं। मार के लटकाया है उसको पता है, मार के लटकाया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

