चेतन योगी, देवास। शहर से लगे इंदौर भोपाल से लगे ग्राम के बीएनपी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खटाम्बा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के एक घर पर मान पूजा का धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया। तेज आंधी और बारिश के बीच मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इंदौर में फूटा आत्महत्याओं का ‘सायलेंट बम’: 24 घंटे में लॉ और इंजीनियरिंग स्टूडेंट समेत 3 ने दी जान,

6 वर्षीय मासूम बच्ची घायल

हादसे में भगवन्ता बाई, उम्र 50 वर्ष और लक्ष्मी बाई, उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो महिलाओं सहित एक 6 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। बच्ची के पैर में फ्रैक्चर होने पर उसे उपचार के लिए अमलतास अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम पसर गया।

टाइगर रिजर्व में ‘पोहा-खिलाना पड़ा भारी’: सांभर के बच्चे को नाश्ते के आरोप में SDO नपे,

गांव में मातम का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है, जबकि प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, 6 घायल, बारिश से बचने वॉच टावर के पास खड़े थे सभी 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m