दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। ​सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से सोशल मीडिया पर पोहा का ‘स्वाद’ और ‘विवाद’ वायरल वीडियो ने ऐसा तड़का लगाया कि एसडीओ (SDO) साहब को लेने के देने पड़ गए। जिले के चूरना क्षेत्र से एसडीओ विनोद वर्मा का चार महीने पुराना वायरल वीडियो ने मानों उनके करियर पर ही मिर्च-मसाला छिड़क दिया। वायरल वीडियो में साहब बड़े आराम से बैठे नजर आ रहे हैं। उनके पास एक मासूम सांभर का शावक (बच्चा) खड़ा है। प्लेट में पोहा सजा है, और वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है मानो साहब खुद तो नाश्ता कर ही रहे हैं, साथ ही बड़े प्यार से उस बेजुबान को भी पोहा सर्व कर रहे हैं। अब जंगल के राजाओं के इलाके में इंसानी पोहा परोसा जाएगा, तो हंगामा तो होना ही था!

मुहर्रम जुलूस में स्टंट पड़ा भारीः युवक के मुंह और गले के अंदर फैली आग, हालत गंभीर,

इंसानी खाना खिलाना वन्यजीव कानून के तहत अपराध

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया की गलियों से होते हुए एसटीआर क्षेत्र संचालक राखी नंदा के पास पहुंचा, उन्होंने बिना देर किए एक्शन का ‘गरमा-गरम’ चाबुक चला दिया। विनोद वर्मा को तुरंत सस्पेंड कर घर बैठा दिया गया है। आखिर नियम तो नियम हैं भाई! वन्यप्राणियों को इस तरह इंसानी खाना खिलाना वन्यजीव कानून के तहत गंभीर अपराध माना जाता है। दूसरी तरफ सस्पेंड हुए SDO विनोद वर्मा अब अपनी बेगुनाही की दुहाई दे रहे हैं।

‘रुक जाओ नहीं तो मार दूंगा गोली’: रेत माफिया बाप-बेटे के तहसीलदार को धमकाने का वीडियो

पोहा ने SDO कुर्सी जरूर छीन ली

उनका कहना है, मैंने सांभर को पोहा नहीं खिलाया, मैं तो खुद नाश्ता कर रहा था, वो तो हिरण का बच्चा खुद आकर मेरे पास खड़ा हो गया तो मैने उसे हाथ फेर कर कहा चला जा भाई, हमे भी इतनी जानकारी है कि जानवर को कुछ नही देना है, मुझे सस्पेंड करना गलत है” अब साहब की इस ‘मासूम’ सफाई पर वन विभाग को तो यकीन नहीं आया, लेकिन इस पोहा-पार्टी ने SDO साहब की कुर्सी जरूर छीन ली।

इंदौर में फूटा आत्महत्याओं का ‘सायलेंट बम’: 24 घंटे में लॉ और इंजीनियरिंग स्टूडेंट समेत 3 ने दी जान, शहर में बढ़ी चिंता

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m