नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बैहर थाना क्षेत्र के कोहका-भीमोरी तालाब के पास बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

READ MORE: दिनदहाड़े युवती पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला: रास्ता रोका और एक के बाद एक किए कई वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती  

जानकारी के अनुसार, कुछ लोग तालाब में मछली पकड़ने गए थे, जबकि कुछ घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी लोग वन विभाग के वॉच टावर के पास खड़े हो गए। तभी आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।

READ MORE: 2 महीने की गर्भवती थी निशा: ग्वालियर तेजाब कांड में नया मोड़, मौत से पहले मृतिका का VIDEO आया सामने 

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों में दो लोग कोहका गांव और एक व्यक्ति भीमोरी गांव का निवासी बताया गया है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m