रणधीर परमार, छतरपुर। जिले के नौगांव नगर के वार्ड नंबर 17 से एक 26 वर्षीय महिला के घर से गायब होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि वह घर से करीब जेवर और नकदी लेकर चली गई है। साथ ही उसने प्रेम प्रसंग की आशंका भी जताई है।
पत्नी घर से अचानक लापता हो गई
दरअसल वार्ड 17 निवासी नंदकिशोर प्रजापति ने बताया कि उसका विवाह करीब 2 वर्ष पूर्व रानी से हुआ था। वह स्थानीय बुक डिपो पर काम करता है। घटना के दिन वह दुकान गया हुआ था और मां गांव गई हुई थी। इसी दौरान दोपहर में उसकी पत्नी घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पहले मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे करीब 12 लाख रुपये के आभूषण और 70 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई है। साथ ही उसने किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध होने की आशंका भी व्यक्त की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की तलाश की जा रही है।
सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत मामला: हादसे के 2 अलग अलग वीडियो आए सामने
बाइट। नंदकिशोर प्रजापति पती
बाइट। नंदकिशोर प्रजापति की मां
बाइट। थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

