विक्की आर्य, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में दो दिन पहले बेतवा नदी में मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। महिला की पहचान गनपत कॉलोनी निवासी नूतन प्रजापति के रूप में हुई है। नूतन 20 अगस्त से लापता थी और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने के बाद परिवार के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की।

READ MORE: पानी के पुल पर जिंदगी का इम्तिहान! बच्चों को गोद में उठाकर पार कराया उफनता पुल, वायरल VIDEO ने खोली व्यवस्था की पोल

नूतन के भाई-बहनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि नूतन को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था और कुछ समय पहले ही वह विदिशा आई थी। उनका आरोप है कि 20 अगस्त के बाद से वे लगातार थानों के चक्कर लगाकर नूतन को तलाशने की गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिस की ओर से अपेक्षित मदद नहीं मिली।

READ MORE: सनसनीखेज वारदात: ससुराल आए दामाद का नग्न अवस्था में मिला शव, पैरों में मिले मोजे, पुलिस जांच जारी

परिजनों ने पोस्टमार्टम के दौरान भी अव्यवस्थाओं के आरोप लगाए। उनका कहना है कि तहसीलदार के पहुंचने में देरी के कारण शव की स्थिति खराब होती गई। परिवार ने एसपी से भी शिकायत की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m