अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना रेलवे स्टेशन पर शनिवार तड़के स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई। प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला ने यात्री प्रतीक्षालय में ही नवजात शिशु को जन्म दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि समय पर एम्बुलेंस और चिकित्सकीय सहायता नहीं मिलने के कारण स्टेशन परिसर में ही प्रसव कराना पड़ा।
READ MORE: खेत में जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर: चालक की दबने से मौके पर मौत, परिवार में पसरा मातम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला प्रतीक्षालय में अकेली थी और तेज प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। वहां मौजूद महिला यात्रियों ने जननी एक्सप्रेस को फोन कर मदद मांगी, लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची। मदद करने वाली महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि जिला अस्पताल ले जाने के लिए पैसे मांगे जा रहे थे। करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद भी चिकित्सकीय सहायता नहीं मिलने पर सुबह 4:22 बजे महिला ने रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के सामने नवजात शिशु को जन्म दिया।
READ MORE: ऐसा किसी के साथ न होः पत्नी को किडनी दिलाने के नाम पर 22 लाख की ठगी, पति ने खुद अंगदान कर बचाई जान
मौके पर मौजूद महिलाओं ने प्रसूता की मदद कर सुरक्षित प्रसव कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला का नाम खुशबू है। बताया गया कि उसका पति उसे प्रतीक्षालय में छोड़कर कहीं चला गया था। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा जिला अस्पताल पहुंचे या नहीं, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद जननी एक्सप्रेस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं और जिला अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

