सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सिद्धिकला क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कथित दहेज प्रताड़ना और घरेलू विवाद से परेशान 24 वर्षीय प्रमिला वैश्य ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

यह भी पढ़ें: मेरा मोहल्ला नो हो हल्ला… अपराध रोकने पुलिस का नया अभियान, बदमाशों की पाठशाला में अपराधियों ने साझा किए अपने अनुभव

आरोप है कि महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को भी जहर दे दिया। घटना के बाद तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान प्रमिला वैश्य और उसके 1 वर्षीय बेटे सबर कुमार वैश्य की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल: बुलडोजर के साथ पहुंचा प्रशासन तो हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया शख्स, जान देने की देने लगा धमकी

वहीं 2 वर्षीय तन्वी वैश्य जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m