रामकुमार यादव, अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर से दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना के ठीक सामने एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, महिला किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और गले से सोने की चैन झपटकर फरार हो गए। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। कोतवाली थाना के सामने हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

देखिये वीडियो-

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H