इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां आधी रात आए तूफान से एक दीवार भरभराकर गिर गई और उसके चपेट में आकर 1 महिला की मौत हो गई है जबकि अन्य 3 गंभीर घायल है।
ये भी पढ़ें: वन स्टॉप सेंटर की खिड़की तोड़कर 3 लड़कियां फरार: पहले भी घर से भाग चुकी है, CCTV खंगाल रही पुलिस
घटना शाहनगर क्षेत्र के कचौरी गांव की है। जहां बीती रात मौसम ने ऐसा रौद्र रूप धारण किया कि अफरा-तफरी मच गई। तेज आंधी और बारिश से बचने के लिए कुछ राहगीरों ने एक दीवार का सहारा लिया, लेकिन हवा इतनी तेज थी की वह दीवार गिर पड़ी। जिसके मलबे में चार लोग दब गए।
ये भी पढ़ें: सिस्टम की ‘तालाबंदी’: बारिश के बीच तड़पती रही गर्भवती, अस्पताल में लटका मिला ताला
दीवार के गिरते ही आसपास चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर मलबा हटाया और किसी तरह सभी को बाहर निकाला। हादसे में एक महिला जिसका नाम माया सिंह बताया जा रहा है काम से घर लौट रही थी की मौत हो गई है। वहीं निर्भय सिंह, रवि शंकर और पुरषोत्तम सिंह घायल हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

