कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने अपने ही जेठ, भतीजों पर मारपीट, गाली देने और जान से मारने की धमकी देने के साथ ही गंदी नीयत रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने जनकगंज थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिला का कहना है कि उसके साथ लगातार प्रताड़ना की जा रही है। वहीं इस पूरे मामले के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कथित तौर पर मारपीट होती दिखाई दे रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजीगंज इलाके में रहने वाली दीपा शाक्य ने पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में आरोप लगाया है कि उसके जेठ गणेश शाक्य सहित दूसरे जेठ भी आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। उसका यह भी कहना है कि आरोपी उसे घर से निकल जाने की धमकी देते हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। पीड़िता ने इस संबंध में अपने पति मोहन के साथ जनकगंज थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
महिला ने मारपीट के वीडियो भी पुलिस को दिए हैं, जिनमें उसके साथ मारपीट,गाली गलौज और बाल पकड़कर घसीटा जा रहा है। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आवेदन और उपलब्ध कराए गए वीडियो सहित अन्य सबूतों की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की।

