प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ने पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने के बहाने महिला के साथ कमरे में अश्लील हरकत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
पढ़िए पूरी खबर
दरअसल, अर्जुनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी प्रसाद चौरे ने पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने का झांसा देकर उसे कमरे में अकेला बुलाया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
शिकायत मिलते ही अर्जुनी पुलिस ने अपराध क्रमांक 83/2026 के तहत बीएनएस की धारा 74 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे उर्फ मोची गब्बर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम देमार, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

