प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुए 38 वर्षीय विनोद की हत्या का राज खुल गया है। पत्नि पिंकी ने अपनी अय्याशी के राह में रोड़ा बने रहे पति को अपने प्रेमी बदर आलम के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से बचने के लिए पिंकी ने झूठी कहानी गढ़ी लेकिन छानबीन के दौरान उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पत्नी पोस्टमार्टम न करवाने पर अड़ी

बता दें कि जिले के भावापुर निवासी विनोद कुमार (38 वर्षीय ) 28 अप्रैल की शाम घर से शौच के लिए निकला था। जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी छानबीन की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। थक हारकर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और देर रात गांव के कब्रिस्तान के पास उसकी लाश मिली। पत्नी पिंकी पोस्टमार्टम न करवाने पर अड़ी रही।

READ MORE: मौत का तांडवः पहले ट्रक ने सेवानिवृत्त शिक्षक को रौंदा, फिर ई-रिक्शा में सवार 4 लोगों की छीनी सांसें, मंजर देख दहल उठे लोग

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस ने बताया कि छानबीन के दौरान मृतक के पत्नी की भूमिका संदिग्ध लगी। जब हमने उसका मोबाइल खंगाला तो अवैध संबंध का मामला सामने आया। महिला तकरीबन दो साल से गांव के बदरे आलम नाम के युवक से बातचीत करती थी। जिसके हमने दबिश देकर विनोद की पत्नी पिंकी देवी को आलम के घर के पास से पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान पता चला कि पति दोनों के रिश्ते के बारे में जान गया था। उसने कई बार महिला को समझाया। जिसके बाद उसने प्रेमी संग मिलकर उसने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। घटना वाली रात बदरे आलम ने विनोद को कुछ खिला-पिलाकर नाक व मुंह दबा दिया, जिससे उसकी की मौत हो गई।