चंकी बाजपेयी, इंदौर। एमपी के इंदौर में किटी पार्टी कर पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं के साथ ढाई करोड रुपए की धोखाधड़ी करने का एक सनसनी केस मामला सामने आया है। जहां फॉरेक्स इन्वेस्टमेंट के नाम पर पैसे ऐंठे गए हैं। धोखाधड़ी पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं चार अन्य की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक शहर में लगातार धोखाधड़ी की विभिन्न तरह के मामले सामने आ रहे हैं। इसी के तहत क्राइम ब्रांच में कुछ महिलाओं के द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया था। उसकी जांच पड़ताल कर प्रकरण दर्ज किया गया। मामले में बताया जा रहा है कि 9 से अधिक महिलाओं को क्रिप्टो ट्रेडिंग और फॉरेक्स ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ढाई करोड रुपए की धोखाधड़ी की गई है।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी बनाई गई। हरप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया साथी उसके अन्य चार सहयोगियों की तलाश की जा रही है पुलिस का कहना है कि वह अन्य जिलों के रहने वाले हैं जिसको लेकर क्राइम ब्रांच की टीम उनकी तलाश में रवाना हो गई है।
बताया जा रहा है कि पहले किटी पार्टी आयोजित की जाती थी। उसके बाद में बड़े घर की महिलाओं को इसमें बुलाया जाता था और फिर उन्हें लुभावने वादे देकर रूपों को दोगुना और तीन गुना करने तक की लालच दिया जाता था। इसी लालच के कारण कुछ महिलाओं ने इसमें ढाई करोड़ रुपए तक इन्वेस्टमेंट कर दिया। जब उनको यह रुपया वापस नहीं मिला तो उन्होंने क्राइम ब्रांच में शिकायत की अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

