प्रदीप मालवीय, उज्जैन। आज तड़के 3 बजे भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी

शनिवार सुबह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित अन्य खिलाड़ियों ने नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए, महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों के साथ उनके कोच भी मौजूद थे।

शनि अमावस्या पर घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबः पवित्र नर्मदा नदी में स्नान-दान कर कमाया पुण्य लाभ

मंदिर समिति ने सभी का स्वागत किया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ प्रवीण शर्मा, अमोल मुजुमदार, अरुंधति, शेर सिंह, अनिरुद्ध, भारती, आविष्कार, साल्वि, श्रेयंका, हरमनप्रीत, रेणुका, राखी, धनंजय, नंदनी, सचिन, पूर्वा , यस्तिका, सफाली, दीप्ति, ममता, राधा, क्रांति, अरुंधति रेड्डी, रुचा, मुनीश, नल्लापु, गोल्लाने सहित अन्य खिलाड़ियों ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती में दर्शन किए। दर्शन के पश्चात महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत किया गया।

दर्दनाक हादसाः इंदौर से ग्वालियर जा रही बस में आग लगने से 4 साल का मासूम जिंदा जला, ड्राइवर-कंडक्टर फरार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m