सोहराब आलम, मोतिहारी। हर साल 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। यह दिन मजदूरों की मेहनत और अधिकारों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। आज के दिन बिहार के मोतिहारी जिले में भी सभी सरकारी और निजी संस्थान बंद है और मजदुर दिवस की छुट्टी है। लेकिन हर रोज की तरह आज की सुबह भी शहर के चौक चौराहों पर मजदूर काम की तलाश में खड़े नजर आए। आज भी उनके हाथों में मजदूरी के औजार है।
काम नहीं मिलने पर भोजन जुटाना भी मुश्किल
काम की तलाश में खड़े मजदूरों को यह तक पता नहीं है कि आज मजदूर दिवस है और आज के दिन छुट्टी भी होती है। उन्हें तो सिर्फ काम की तलाश और 8 से 9 घंटों तक की कड़ी मेहनत के बाद मजदूरी की उम्मीद रहती है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जिस दिन उनको काम नहीं मिलता उस दिन उन्हें अपने परिवार के लिए दो वक्त का भोजन भी जुटाना मुश्किल हो जाता है।
मजदूरों का विकास कौन करेगा?
काम की तलाश में खड़े एक मजदूर ने बताया कि, आज के वक्त में भी उन्हें कोई सरकारी सहायता नहीं मिलती है। वहीं, काम के बराबर मजदूरी भी नहीं मिल पाता है। हालांकि कहने को तो ये बिहार के विकास की गाथा लिख रहे हैं पर इन मजदूरों का विकास कौन करेगा? ये बताना आज भी मुश्किल है।
मजदूरों के लिए समर्पित है आज का दिन
बता दें कि हर साल 1 मई को भारत समेत कई देशों में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 19वीं सदी के आंदोलन से हुई थी। आज का दिन मजदूरों और श्रमिक वर्ग को समर्पित है। इस दिन हम श्रमिक वर्ग की उपलब्धियों को और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हैं, जो उनके अधिकारों और महत्वता की याद दिलाता है। मजदूर दिवस के मौके पर श्रमिक संगठनों द्वारा जगह-जगह रैलियां निकाली जाती हैं। वहीं, सरकारों की ओर से भी सभाएं व सम्मेलन कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
बिहार में बड़े पैमाने पर बाहर काम करते हैं श्रमिक
बिहार जैसे राज्य में बड़ी संख्या में लोग दिहाड़ी मजदूरी और बाहर जाकर काम करने पर निर्भर हैं। ऐसे में मजदूर दिवस सिर्फ एक औपचारिक दिन नहीं, बल्कि उनके संघर्ष और हक की बात करने का मौका भी है। सरकार की ओर से मजदूरों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें श्रमिक पंजीकरण, बीमा और आर्थिक सहायता जैसी सुविधाएं शामिल हैं। हालांकि, जमीनी स्तर पर अब भी कई मजदूर इन योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- 4 मिनट में 36.37 लाख की चोरी….CCTV पर ब्लैक स्प्रे कर लूटा ATM, 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

