WPL 2027 Retention List: महिला प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होने लगी है. 28 अक्टूबर को कोच्चि में होने वाले ऑक्शन से पहले सभी पांच टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों के नाम सामने रख दिए हैं. रिटेंशन के बाद अब फ्रेंचाइजियों की नजर ऑक्शन में खाली स्लॉट भरने पर होगी.

WPL 2027 की शुरुआत 14 जनवरी से होगी और 7 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा. टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स की टीमें हिस्सा लेंगी.
RCB ने एलिसे पेरी को किया रिटेन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की रिटेंशन लिस्ट में सबसे बड़ा नाम एलिसे पेरी का है. पेरी को रिलीज किए जाने की अटकलों के बीच RCB ने उन्हें अपने साथ बनाए रखा है. इसके अलावा स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, पूजा वस्त्रकार और राधा यादव जैसे प्रमुख भारतीय खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं.
RCB के रिटेन खिलाड़ी:
अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, प्रथ्यूषा कुमार, ऋचा घोष, स्मृति मंधाना, एलिसे पेरी, नदीन डी क्लर्क, प्रेमा रावत, सायाली सतघरे, जॉर्जिया वोल, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव और श्रेयांका पाटिल.
मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को रखा बरकरार
मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली अपनी टीम में 11 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. टीम में अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज और नेटली साइवर-ब्रंट जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं.
MI के रिटेन खिलाड़ी:
हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, नेटली साइवर-ब्रंट, निकॉला केरी, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल और वैष्णवी शर्मा.
दिल्ली कैपिटल्स ने 13 खिलाड़ियों पर जताया भरोसा
दिल्ली कैपिटल्स ने 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. टीम की सूची में जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट और मैरिजेन कप्प जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं.
DC के रिटेन खिलाड़ी:
एनाबेलो सदरलैंड, चिनेल हेनरी, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, लौरा वोल्वार्ड्ट, लूसी हैमिल्टन, ममता मादिवाला, मैरिजेन कप्प, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा और श्री चरणी.
गुजरात जायंट्स ने सबसे ज्यादा 15 खिलाड़ी किए रिटेन
गुजरात जायंट्स ने रिटेंशन में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को अपने साथ रखा है. फ्रेंचाइजी ने कुल 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. इनमें एश गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह और राजेश्वरी गायकवाड़ जैसे नाम शामिल हैं.
GG के रिटेन खिलाड़ी:
अनुष्का शर्मा, एश गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिंतीमणि कलिता, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, किम गार्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर और यस्तिका भाटिया.
यूपी वॉरियर्स ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन
यूपी वॉरियर्स ने 10 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है. टीम में दीप्ति शर्मा के साथ मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड और सोफी एक्लेस्टोन जैसे बड़े नाम मौजूद हैं.
UPW के रिटेन खिलाड़ी:
दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, प्रतीका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख और सोफी एक्लेस्टोन.
किस टीम के पास कितने स्लॉट बाकी?
रिटेंशन के बाद अब ऑक्शन में खाली स्लॉट भरने की बारी है. मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा 7-7 स्लॉट खाली हैं. वहीं RCB और दिल्ली कैपिटल्स के पास 5-5 स्लॉट बचे हैं.
ऑक्शन में बचे स्लॉट:
मुंबई इंडियंस (MI): 7
यूपी वॉरियर्स (UPW): 7
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): 5
दिल्ली कैपिटल्स (DC): 5
गुजरात जायंट्स (GT): 3
विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट की बात करें तो RCB और यूपी वॉरियर्स के पास 2-2 स्लॉट बाकी हैं. जबकि दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के पास 1-1 विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट बचा है.
अब 28 अक्टूबर को कोच्चि में होने वाला ऑक्शन तय करेगा कि इन खाली जगहों पर कौन से खिलाड़ी अपनी नई टीम हासिल करते हैं. रिटेंशन में जगह नहीं बनाने वाले खिलाड़ियों के पास नीलामी के जरिए WPL 2027 में वापसी का मौका होगा.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


