Technology Desk : Xiaomi ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi 18 Fold चीन में लॉन्च कर दिया है। यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है, जो बंद होने पर लगभग पासपोर्ट के आकार का दिखाई देता है। फोन में बड़ी इनर स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर और Leica-ट्यून्ड कैमरा सेटअप दिया गया है।

Xiaomi 18 Fold की कीमत

Xiaomi 18 Fold को चार स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 10,999 यानी करीब 1.55 लाख रुपये है।

12GB + 256GB: CNY 10,999 (करीब 1.55 लाख रुपये)
12GB + 512GB: CNY 11,999 (करीब 1.69 लाख रुपये)
16GB + 512GB: CNY 12,999 (करीब 1.83 लाख रुपये)
16GB + 1TB: CNY 14,999 (करीब 2.11 लाख रुपये)

फोन के टॉप मॉडल में LPDDR6 RAM दी गई है। इसे ब्लैक, निशिनो रेड और वार्म गोल्ड व्हाइट कलर में लॉन्च किया गया है।

7.58 इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले

Xiaomi 18 Fold में बाहर की तरफ 5.38 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले है। वहीं फोन खोलने पर 7.58 इंच की फोल्डेबल AMOLED स्क्रीन मिलती है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती हैं।

कवर स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Xiaomi Dragon Crystal Glass 3.0 दिया गया है। वहीं अंदर की स्क्रीन में अल्ट्रा-थिन ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।

Xring O3 प्रोसेसर से लैस

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Xiaomi का नया 3nm Xring O3 AI फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 17 पर आधारित HyperOS 4 पर काम करता है।

200MP का मेन कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 18 Fold में Leica सपोर्ट वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 200 मेगापिक्सल का है, जो OIS सपोर्ट करता है।

इसके अलावा फोन में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। यह 3.5x ऑप्टिकल जूम और 7x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के अंदर और बाहर दोनों तरफ 16MP के फ्रंट कैमरे दिए गए हैं।

6,000mAh की बड़ी बैटरी

Xiaomi 18 Fold में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 67W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। यानी बड़ी स्क्रीन और दमदार हार्डवेयर के बावजूद फोन में अच्छी बैटरी क्षमता मिलती है।