चंडीगढ़। पंजाब में लगातार ठंडी अपने चरम पर है। अधिकांश जिलों में ठंडी के साथ-साथ घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी ऐसे ही कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। वहीं अगर लोहड़ी तक के दिन की बात करें तो मौसम इसी तरह ठंडा रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अधिकांश जिलों में कोहरे छाए रहने की संभावना बनी हुई है। 9 और 10 जनवरी को गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर और रोपड़ जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में कोहरे के साथ-साथ शीतलहर बढ़ सकती है, जबकि फिरोजपुर, मोगा और फरीदकोट इलाकों में हालात कुछ हद तक सामान्य रहने की उम्मीद है। 11 और 13 जनवरी को साउथ और वेस्ट पंजाब के कुछ जिलों में मौसम नॉर्मल रहने की संभावना है, लेकिन सेंट्रल और ईस्ट पंजाब में सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है। इस दौरान ट्रैफिक कम होने से विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है। इसके साथ ही येलो अलर्ट भी जारी रहेगा।

यात्रा से बचें
पंजाब में अधिकांश जिले कोहरे में ढके हुए हैं यही कारण है कि लोगों को बार-बार सावधान रहने की अपील की जा रही है। लोगों को यह कहा जा रहा है कि बिना अति आवश्यक कार्य के यात्रा करने से परहेज करें और यदि यात्रा पर निकल रहे हैं तो पूरी सावधानी के साथ और काम स्पीड में गाड़ी चलाएं जिससे वह सुरक्षित रहें।
- Morning News Brief: नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर भड़के डोनाल्ड ट्रम्प; भारतीय सेना को ₹2.12 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म

