पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के रियाद में रक्षा मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमले का दावा किया है. हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित रक्षा मंत्रालय, नजरान हवाई अड्डे पर दो सैन्य परिवहन विमानों और खमीस मुशैत एयरबेस को निशाना बनाया है. समूह द्वारा यह खबर टेलीग्राम चैनल के माध्यम से दिया गया.

हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उसने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय पर हमला कर दिया है. हूतियों ने यह भी दावा किया कि यह बैलिस्टिक मिसाइल सीधे निशाने पर लगा है.

यमन के ईरान समर्थक हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रक्षा मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है. यह दावा हूती सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल यह्या सरी ने किया है. हालांकि, सऊदी अरब की ओर से इन हमलों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

समूह के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल यह्या सरी ने बताया कि रियाद में सऊदी रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया गया है. इससे पहले मंगलवार को हूती समूह ने रास तनूरा तेल रिफाइनरी पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमले का दावा किया था. यह सऊदी अरब की सबसे बड़ी रिफाइनरी है. रास तनूरा इलाके में आग लगने की खबर भी आई, लेकिन नुकसान की पूरी जानकारी साफ नहीं है.

दूसरी तरफ, सऊदी अधिकारियों ने रियाद की ओर दागी गई दो मिसाइलों को रोककर नष्ट करने की बात कही है. वहीं, मीडिया के अनुसार मंगलवार को रियाद में धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. शहर के लोगों को मोबाइल पर सुरक्षित जगह पर जाने का अलर्ट भी मिला.

 फिलहाल हूतियों के सीधे हमले के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. दोनों पक्षों के बयानों में अंतर के कारण यह स्पष्ट नहीं है कि मिसाइलें किन ठिकानों तक पहुंचीं और कितना नुकसान हुआ.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m