मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (RUPAAM) और भारत सरकार के Capacity Building Commission के संयुक्त तत्वावधान में मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशिक्षण संस्थानों को क्षमता विकास संस्थानों में रूपांतरित करने के विषय पर आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय कार्यशाला ‘साधना शृंखला’ (23-24 अक्टूबर, 2026) के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह एवं CBC की चेयरपर्सन एस. राधा चौहान की भी उपस्थिति रही.
इस अवसर पर UNNATI Capability Index और National Curriculum Design Framework का शुभारंभ किया गया. साथ ही, सरकारी कार्मिकों के प्रशिक्षण में देश में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले राज्यों तथा मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के विभागों को सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें : ‘चुनाव आयोग को नींद की गोली खिलाकर आए हैं भाजपाई’, फतेहपुर घटना को लेकर अखिलेश का तीखा हमला
मुख्यमंत्री ने कहा कि Sādhana Shrinkhla – 2026 की यह कार्यशाला विभिन्न राज्यों के प्रशासनिक अनुभवों, नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच है. इससे उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को अन्य राज्यों की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों से सीखने और अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों को उत्तर प्रदेश में हुए नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यों को जानने-समझने का अवसर मिलेगा.

