आरिफ शेख, श्योपुर। खाकी को दागदार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुलिस की कथित प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर एक युवक ने मौत को गले लगाने की कोशिश की। युवक ने एक साथ नींद की 40 गोलियां निगल लीं, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: जबलपुर में 1 हजार करोड़ के फ्लाईओवर से गिरने लगे कंक्रीट, बाल-बाल बचे राहगीर, एक साल पहले हुआ था निर्माण

मां ने लगाए पुलिस पर टार्चर के आरोप

पीड़त युवक के परिजन ने कोतवाली थाना प्रभारी और आरक्षक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक की मां कहना है कि पुलिस पिछले एक हफ्ते से उसे बेवजह परेशान कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस युवक को थाने ले गई और वहां उसके साथ मारपीट की गई।

बिजली के झटके देने और झूठे केस में फंसाने का आरोप

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उनके बेटे पुलिस हिरासत में ले जाकर बिजली के झटके दिए हैं और उसे अपनी मर्जी के मुताबिक बयान देने का दबाव बना रही है। बात न मानने पर जेल में डालने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है।

यह भी पढ़ें: निलंबित पुलिसकर्मी का हाई-वोल्टेज ड्रामा: नशे में धुत होकर SP बंगले के पास मचाया बवाल, महिला ने जमकर पीटा

40 गोलियां खाने के बाद युवक की हालत नाजुक

आपको बता दें कि नींद की 40 गोलियां खाने के बाद युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की ओर से नहीं आया कोई बयान

फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई भी आधिकारिक बयान नही आया है। यह घटना पुलिस की कार्यप्रणाली और मानवाधिकारों के उल्लंघन पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m