रवि रायकवार, दतिया। सोशल मीडिया और असल जिंदगी में अक्सर प्यार के अनोखे किस्से सामने आते रहते हैं। वैसा ही अनोखा किस्सा मध्य प्रदेस के दतिया से सामने आया जिस किस्से को सुनकर हर कोई अचंभित है। यहां उत्तर प्रदेश का एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड की एक अजीबोगरीब जिद को पूरा करने के लिए दतिया कलेक्ट्रेट पहुंच गया। हालांकि कलेक्टर से मिलने से पहले ही भीषण गर्मी के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई।

ये भी पढ़ें : किरायेदार बना दरिंदा: महिला को कमरे में बुलाकर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा; आंख में आई चोट

गर्लफ्रेंड ने दिया था ‘कलेक्टर से मिलकर दिखाओ’ का चैलेंज

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले का रहने वाला 26 वर्षीय युवक राजकुमार गुप्ता दतिया पहुंचा था। पूछताछ में सामने आया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके सामने एक शर्त रखी थी। गर्लफ्रेंड की शर्त थी कि अगर तुम मुझसे सच्चा प्यार करते हो, तो दतिया के लोकप्रिय कलेक्टर स्वपनिल बानखेड़े से मिलकर दिखाओ। अपनी प्रेमिका के इसी ‘लव चैलेंज’ और जिद को पूरा करने के लिए सिर पर इश्क का भूत सवार किए यह युवक यूपी से दतिया आ गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में ही चक्कर खाकर गिरा

युवक कलेक्टर स्वपनिल बानखेड़े से मुलाकात करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में इंतजार कर रहा था। लेकिन इन दिनों पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों को वह सहन नहीं कर पाया। कलेक्टर से मुलाकात होने से ठीक पहले अचानक वह चक्कर खाकर जमीन पर बेहोश हो गया।

ये भी पढ़ें : सड़क पर प्रदर्शन पड़ा भारी, कुणाल चौधरी समेत 18 कांग्रेसियों पर पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज, पानी की किल्लत को लेकर दिया था धरना

कलेक्ट्रेट स्टाफ ने दिखाई इंसानियत, पहुंचाया अस्पताल

युवक को अचानक परिसर में गिरता देख वहां मौजूद कलेक्ट्रेट स्टाफ ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई। कर्मचारियों ने तत्काल उसे संभाला और बिना वक्त गंवाए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने तुरंत उसका इलाज किया और अब उसकी हालत स्थिर है। दतिया कलेक्टर की लोकप्रियता और प्रेमी की इस दीवानगी की चर्चा अब पूरे प्रशासनिक अमले और सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m