अनमोल मिश्रा, सतना। सतना शहर से लगे कैमा निवासी 32 वर्षीय दुर्गेश चौधरी की देर रात जिला अस्पताल में उपचार के इंतजार में मौत हो गई.। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज नहीं मिलने और आईसीयू में भर्ती नहीं किए जाने के कारण युवक ने स्ट्रेचर पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची और समझाइश देकर मामला शांत कराया।
READ MORE: 50 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक: दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत, महिला गंभीर घायल
जानकारी के अनुसार, दुर्गेश चौधरी को मंगलवार रात करीब 12 बजे सीने में तेज दर्द की शिकायत होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें वार्ड नंबर-6 में भर्ती करने के निर्देश दिए। परिजनों ने मरीज की गंभीर हालत का हवाला देते हुए आईसीयू में भर्ती करने की मांग की, लेकिन डॉक्टर ने आईसीयू में बेड खाली नहीं होने की बात कही। परिजनों का आरोप है कि वार्ड-6 पहुंचने पर भी स्टाफ नर्स ने करीब 15 मिनट इंतजार करने के लिए कहा। इस दौरान मरीज स्ट्रेचर पर ही पड़ा रहा और उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं।
READ MORE: बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा: शिवपुरी में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर के खिलाफ नारेबाजी
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया। इस घटना के बाद जिला अस्पताल की रात्रिकालीन स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन उपचार व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


